गोकल पुर विधान सभा क्षेत्र में तिवारी ने रोड शो कर मांगे वोट
नई दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने गुरूवार गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला और पार्टी के लिए जनाधार और अधिक से अधिक मतदान की अपील की। रोड शो की शुरूआत बैंक कॉलोनी बस स्टैंड से हुई जिसका मीत नगर, सबोली, हर्ष विहार, गोकल पुर गांव, गंगा विहार, जौहरीपुर होते हुए पुनर्वास कॉलोनी गोकुलपुरी में समापन हुआए जहां मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेन्द्र मोदी जनता के बीच आए थे तो वह देश की आस थे, लेकिन आज जब 2019 में मोदी सरकार के विकास कार्यों की गूंज जन-जन तक पहुंच चुकी है तो वह स पूर्ण देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास बन गये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 50 साल से अधिक उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र समस्याओं और परेशानियों के लिए जाना जाता था। लेकिन 2014 के बाद यहां नए पार्क बने हैं, मीत नगर, सबोली रेलवे हाल्ट बना है, केंद्रीय विद्यालय बना है, राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी हुई है, पार्कों में ओपन एयर जिम लगाए गए हैं, मेट्रो रेल पहुंची है, यमुना रिवर फ्रंट बन रहा है और 18 हजार लोगों को 142 करोड़ का मुद्रा लोन देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में बैठ कर कुछ लोग देश के टुकडे-टुकडे करने की शाजिश करते हैं तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उनकी वकील वन कर देश के खिलाफ विद्रोह करने वालों को बचाने के लिए अपनी सारी ताकत लगा देती हैं। देश को स्वावलंबी बनाने और स्वाभिमान के लक्ष्य तक ले जाने के लिए एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सातों सीट जिताकर दिल्ली का योगदान अति आवश्यक है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस देशद्रोहियों को बचाने के नाम पर वोट मांग रही है तो भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के विकास और देश को बचाने के लिए जनता जनार्दन के बीच में है। रोड शो में जिला अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व विधायक रणजीत कश्यप, निगम पार्षद बीजेंद्र देवी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोकल पुर विधान सभा क्षेत्र में तिवारी ने रोड शो कर मांगे वोट